छत्तीसगढ़ सरकार ने रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बेटी के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दौरान बालिका को कुल मिलाकर करीब 1.5 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
यह राशि बालिका की उच्च शिक्षा या विवाह जैसे जरूरी खर्चों में इस्तेमाल की जा सकेगी। सरकार का कहना है कि यह योजना बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके प्रति समाज की सोच बदलने की दिशा में एक अहम कदम है।



