राज्य सरकार ने बजट में सीजी आस्था पथ (शक्ति-पीठ भ्रमण) योजना के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना का मकसद प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़कर श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान बनाना है।
पर्यटन विभाग के अनुसार इस पहल से न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इन क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।



