बॉम्बे हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में झटका देते हुए समन रद्द करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए छह हफ्ते की मोहलत दी है। यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसे लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ था।
चौकीदार चोर है’ मानहानि मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका



