दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने हादसे वाली इमारत के पास की एक और असुरक्षित मानी जा रही इमारत को गिराने का निर्देश भी दिया है, जिसे जल्द जमींदोज किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने इलाके की अन्य पुरानी इमारतों की भी सुरक्षा जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। इस हादसे के बाद राजधानी में पुरानी और जर्जर इमारतों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत हादसा, सीएम रेखा गुप्ता ने की मुआवजे की घोषणा




Leave a Reply