नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 11 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। क्रेमलिन ने इस बैठक की पुष्टि करते हुए भारत को रूस का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के अनुसार दोनों नेता वैश्विक हालात और द्विपक्षीय रिश्तों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर चर्चा करेंगे। बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा सहयोग, परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र से जुड़े विषय प्रमुखता से उठ सकते हैं। पुतिन इस दौरे में ब्रिक्स समिट में भी हिस्सा लेंगे।
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले 11 सितंबर को होगी मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात



