राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में सदस्य देशों के प्रमुख आपसी व्यापार, मुद्रा सहयोग और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि ब्रिक्स देशों के बीच आपसी भुगतान का बड़ा हिस्सा स्थानीय मुद्राओं में करने पर सहमति बनाई जा सकती है। भारत की अध्यक्षता को लेकर रूस ने भी सकारात्मक रुख जताया है। सुरक्षा एजेंसियां सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में कड़े इंतजाम कर रही हैं, वहीं कई देशों के विदेश मंत्री पहले ही तैयारी बैठकों के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत मंडपम में जुटेंगे विश्व के कई बड़े नेता



