करीब दो दशक के इंतजार के बाद भारत का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क पूरी तरह चालू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के अंतिम बचे तीन सेक्शन देश को समर्पित किए, जिसके साथ ही 1,506 किलोमीटर लंबा पश्चिमी गलियारा भी पूरी तरह बन गया। इसके साथ पूर्वी और पश्चिमी गलियारे को मिलाकर देश का कुल डीएफसी नेटवर्क अब लगभग 2,843 किलोमीटर का हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार यह परियोजना देश के ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की रीढ़ बनेगी, जिससे मालगाड़ियों की रफ्तार, समय और लागत में भारी बचत होगी और किसानों व उद्योगों को सीधा फायदा मिलेगा।
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरी तरह ऑपरेशनल, पीएम मोदी ने देश को किया समर्पित



