Sunday, 25 October 2026
Har Khabar, Aapke Saath
ताज़ा खबर
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: फरार केयरटेकर वरुण कुमार पर 50 हजार का इनाम, पांच राज्यों में तलाशरायपुर में ई-केवाईसी न कराने वाले करीब 60 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, ऑनलाइन बुकिंग बंदसंजय दत्त बोले, “अब देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती”; मुन्ना भाई बनकर दी “गांधीगिरी” की सीखकुल्हाड़ी हमले के बाद भी बचाई 174 जिंदगियां: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को फोन कर बताया “दुनिया का हीरोतिरुपति की फार्मा यूनिट में बॉयलर फटा: पांच कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा गंभीर घायल
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: गणेश विसर्जन के बाद मेडिकल छात्रों में झड़प, तालाब में मिली लाश

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का अरपा नदी में विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद देर रात डीजे की धुन पर जश्न मनाने को लेकर मेडिकल छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही झड़प में बदल गया।

सुरक्षा गार्डों ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश व चेतावनी देकर मामला शांत कराया।

इसी बीच कोनी थाना क्षेत्र के छोटी कोनी में गणेश पंडाल लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। बताया गया कि बीस दिन पहले नगर निगम ने एक पक्ष का अतिक्रमण हटाया था, जिसके बाद उस पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के सामने पंडाल बनाकर रास्ता रोक दिया, जिससे विवाद और गहराया।

दूसरी ओर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।

प्रारंभिक आशंका है कि गणेश या विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हुई होगी, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान और मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।