छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की पर्यटन क्षमता को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए बड़ा खाका तैयार किया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि भोरमदेव कॉरिडोर के विकास के लिए 146 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
‘मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन’ और नई पर्यटन नीति-2026 के जरिए सरकार का लक्ष्य 2028 तक छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।



