छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए राज्यभर में 354 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। इसका मकसद किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत दिलाना है।
खाद्य विभाग के मुताबिक इन नए केंद्रों के खुलने से न सिर्फ किसानों का समय और परिवहन खर्च बचेगा, बल्कि पुराने केंद्रों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा, जिससे पूरी खरीदी व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित बनेगी।



