मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना बढ़ गई है।
खासतौर पर मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।



