सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने 12 नक्सलियों को मार गिराया, जबकि आसपास के इलाकों में हुई कार्रवाई में कुल मिलाकर 14 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई। यह मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई एक बड़ी सफलता है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है, और इलाके में सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।



