प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मजदूर परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना
सरगुजा जिले के ग्राम रामपुर निवासी एतवार दास मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। लंबे समय तक वे अपने पिता के पुराने कच्चे मकान में रहे, जहां बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता था और घर का सामान बचाने की चिंता हमेशा बनी रहती थी। सीमित मजदूरी में पक्का मकान बनवाना उनके लिए संभव नहीं था।
योजना से पूरा हुआ पक्के घर का सपना
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत एतवार दास को पक्का मकान मिला, जिसने उनकी वर्षों पुरानी परेशानी खत्म कर दी। वे बताते हैं, “पहले पिताजी के कच्चे मकान में बारिश में बहुत पानी चूता था। अब पक्का मकान मिलने से वो तकलीफ नहीं है, परिवार सुखी है।”
सुरक्षा के साथ मिला सुकून
अब एतवार दास अपनी पत्नी के साथ सुरक्षित घर में रह रहे हैं। बारिश में घर और सामान बचाने की चिंता से मुक्ति मिली है। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उनकी कहानी दिखाती है कि पक्की छत सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने का भरोसा भी देती है।



