छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने दुर्ग के चर्चित गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 317 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। विभाग का कहना है कि लंबे समय से चल रही जांच में कर चोरी और नियमों के उल्लंघन के गंभीर सबूत मिले हैं। यह कार्रवाई राज्य में गुटखा कारोबार पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
दुर्ग में गुटखा कारोबारी पर जीएसटी की सबसे बड़ी कार्रवाई, 317 करोड़ का जुर्माना



