Monday, 26 October 2026
Har Khabar, Aapke Saath
ताज़ा खबर
गढ़फुलझर में मुख्यमंत्री साय ने रामचंडी मंदिर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनाबस्तर के लालबाग में वनोपज से बनी 20,700 वर्गफीट की रंगोली को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण, राष्ट्रपति मुर्मु ने देखीबानबरद में पंडवानी महासम्मेलन: मुख्यमंत्री साय ने तीजन बाई के नाम पर लोककला अलंकरण का ऐलान किया, 70 दलों को 25-25 हज़ारगढ़फुलझर में सीएम साय: 50 लाख का सर्वमंगल भवन समाज को सौंपा, मंदिर परिसर में डोम की घोषणाभारत-वेस्टइंडीज़ T20 सीरीज़ 2-2 से बराबर, श्रेयस अय्यर को “इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़”
देश-दुनिया

भारत-रूस रक्षा सहयोग पर टिकीं निगाहें, SU-57 डील पर हो सकता है फैसला

मोदी-पुतिन मुलाकात से पहले भारत और रूस के बीच रक्षा सौदों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में स्टेल्थ फाइटर जेट SU-57 सहित अन्य रक्षा साझेदारियों पर बातचीत हो सकती है। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर भी सहमति बन सकती है। भारतीय कंपनियां रूसी बाजार में विस्तार की इच्छुक हैं, वहीं रूस भी भारत में अपने उत्पादों का दायरा बढ़ाना चाहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुलाकात क्षेत्रीय भू-राजनीति के लिहाज से भी अहम साबित होगी, खासकर तब जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर तनाव बना हुआ है।