अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त के रूप में 641.58 करोड़ रुपये सीधे 69.48 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए। यह योजना राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने के मकसद से शुरू की गई थी।
अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को छोटे-मोटे घरेलू खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ी है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि यह मासिक सहायता आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।



